CM हेमंत पहुंचेंगे 6 जून को देवघर, देंगे कई सौग़ात- कार्यक्रम स्थल का DC ने लिया जायज़ा

    CM हेमंत पहुंचेंगे 6 जून को देवघर, देंगे कई सौग़ात- कार्यक्रम स्थल का DC ने लिया जायज़ा

    देवघर (DEOGHAR ): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एक दिवसीय दौरे पर 6जून को देवघर पहुंच रहे हैं. वो नगर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम मैं शिरकत करेंगे. कई सौगात देंगे. आज कार्यक्रम स्थल का DC मंजूनाथ भजन्त्री और पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट ने अधिकारियाें के साथ जायजा लिया. बन रहे मंच, पंडाल और स्टॉल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया.

    इसे भी पढ़ें: CHAIBASA: भाजपा अध्यक्षों का टोटा, 6 साल में 4 जिलाध्यक्षों नें दिया इस्तीफा

    मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि यह योजना बेरोजगारों को रोजगार दिलाने में कारगर सिद्ध हो रही है. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा करोड़ों की परीसंपत्ति का वितरण भी किया जाएगा. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण पर है बड़ी संख्या मैं लोगों के पहुंचने के कारण सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम किया गया है. मुख्यमंत्री द्वारा सारठ में 50000 लीटर की क्षमता वाले  नवनिर्मित डेयरी प्लांट का उद्घाटन, एयरपोर्ट अप्रोच रोड का उद्घाटन, प्रेस क्लब भवन का उद्घाटन  सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन ऑनलाइन करने की भी संभावना है.

    रिपोर्ट : ऋतुराज सिन्हा(देवघर)

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news