महिला की पत्थर से कूच कर हत्या, शव जलाने का भी प्रयास, जमीन में गड़ा मिला अवशेष

    महिला की पत्थर से कूच कर हत्या, शव जलाने का भी प्रयास, जमीन में गड़ा मिला अवशेष

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र के एलबीएसएम कॉलेज के पास झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है. शव जमीन में गड़ा हुआ था. जानकारी के मुताबिक पत्थर से कूच कर महिला की हत्या की गई है. उसका चेहरा बुरी तरह से कुचला गया है. हत्यारे ने शव को जलाने का भी प्रयास किया था.

    ये भी पढ़ें: 

    होल्डिंग टैक्स में 3 से 5 गुना वृद्धि के निर्णय को वापस ले सरकार, चैंबर ने मधु और गीता कोड़ा को सौंपा ज्ञापन

    4 फिट तक जमीन में गड़ा था शव

    आशंका जताई जा रही है कि बीती रात ही महिला की हत्या की गई है. साक्ष्य छिपाने के लिए शव को जमीन में करीब 4 फिट तक गाड़ दिया गया. आसपास के लोगों ने शव देख सूचना पुलिस को दी. पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी है. थाना प्रभारी विमल किंडो ने बताया कि महिला की हत्या की गई है. पत्थर से चेहरा बुरी तरह से कुचला गया है. शव चलाने का भी प्रयास हत्यारों ने किया है. चेहरा क्षत-विक्षत होने के कारण महिला की पहचान कराने में परेशानी हो रही है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news