कमल भूषण हत्याकांड: रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार अपराधी गिरफ्तार  

    कमल भूषण हत्याकांड: रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार अपराधी गिरफ्तार  

    रांची(RANCHI): रांची के बड़े जमीन कारोबारी में शुमार कमल भूषण की हत्या का मामला सुलझता हुआ नजर आ रहा है. रांची पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि बीते 30 मई को कमल भूषण की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. तभी से पुलिस के लिए अपराधियों को पकड़ना बड़ी चुनौती बन चुकी थी. इन अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई. इसके बाद इस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य साजिशकर्ता डब्ल्यू कुजूर और उसके बेटे राहुल कुजूर समेत चार अपराधियों को सफलता पाई है.

    पुलिस ने हालांकि इस मामले की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, मगर, उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द इस मामले का खुलासा किया जाएगा.  कमल भूषण हत्याकांड में शामिल अपराधियों का पता लगाने के लिए रांची पुलिस ने झारखंड के साथ-साथ छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में भी छापेमारी की. अभी भी की आरोपी फरार हैं जिसके लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

    ये भी पढ़ें:

    राज्य भर में खनन विभाग सक्रिय, सिमडेगा में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को किया जब्त

    रातू रोड में हुई थी हत्या  

    जमीन कारोबारी कमल भूषण की हत्या 30 मई को रातू रोड के अनंत टॉवर के पास गोली मार कर की गई गई थी. इस मामले को लेकर कमल भूषण के बेटे पवन कुमार ने सुखदेव नगर थाने में चार अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसके बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news