Breaking : मांडर उपचुनाव में गंगोत्री कुजुर होंगी बीजेपी की उम्मीदवार

    Breaking : मांडर उपचुनाव में गंगोत्री कुजुर होंगी बीजेपी की उम्मीदवार

    रांची(RANCHI):  मांडर उपचुनाव में भाजपा ने अपने प्रत्याशी का एलान कर दिया है. गंगोत्री कुजुर इस उपचुनाव में भाजपा की उम्मीदवार होंगी. झारखंड बीजेपी की ओर से संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट दिल्ली भेजी गई थी, जिसके बाद पार्टी हाई कमान ने गंगोत्री कुजुर को प्रत्याशी बनाने का फैसला लिया है.

    ये भी पढ़ें : 

    मांडर उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की ने भरा पर्चा, CM हेमंत सोरेन भी रहे मौजूद

    बता दें कि गठबंधन की ओर से गंगोत्री कुजुर के विरोध में कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की इस चुनाव में खड़ी हैं. दोनों के बीच ही कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है. शिल्पी नेहा तिर्की मांडर के पूर्व विधायक बंधु तिर्की की बेटी हैं. आय से अधिक संपत्ति मामले में कोर्ट द्वारा दोषी पाए जाने के बाद बंधु तिर्की की विधायकी चली गई थी जिसके कारण मांडर में उपचुनाव की घोषणा हुई है.

       


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news