PALAMU: माल गाड़ी की चपेट में आने से भिखारी की गई जान, RPF ने कराया पोस्टमार्टम

    PALAMU: माल गाड़ी की चपेट में आने से भिखारी की गई जान, RPF ने कराया पोस्टमार्टम

    पलामू(PALAMU): सोननगर-गढ़वा रोड रेल खण्ड के जपला रेलवे स्टेशन पर माल गाड़ी की चपेट में आने से बिहार के निवासी 45 वर्षीय संतोष शाह की मौत हो गई. इस संबंध में बताया गया कि जपला रेलवे के प्लेटफार्म नम्बर-3 के सामने अप लाइन पर करने के दौरान घटना घटी है.

    ये भी पढ़ें: 

    मजदूरों का UCIL प्रबंधन पर आरोप, न पीएफ का भुगतान हुआ और न ही समय पर मिला बोनस

    मृतक की पहचान बिहार के माली थाना के बरिआवा गांव निवासी संतोष शाह के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, वह ट्रेन में भीख मांग कर अपना गुजारा करता था. शव को स्थानीय आरपीएफ ने अंत्यपरीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेज दिया है.

    रिपोर्ट: जफ़र हुसैन, हुसैनाबाद(पलामू)   



    Related News