DHANBAD: महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ वाम दलों का रैली में फूटा आक्रोश

    DHANBAD: महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ वाम दलों का रैली में फूटा आक्रोश

    धनबाद(DHANBAD)|  वामदलों के आह्वान  पर  महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आज धनबाद जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक आक्रोश रैली निकाली गई.  वामदलों के कार्यकर्ता जिला परिषद मैदान में इकट्ठा होकर रैली की शक्ल में बाजे-गाजे के साथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रणधीर वर्मा चौक चौक पहुंचे.  जहां  रैली सभा में तब्दील हो गई.  वक्ताओं ने सरकार के खिलाफ खूब भड़ास निकाली.   

    वक्ताओं ने कहां कि आज बेरोकटोक बढ़ती महंगाई जनता पर अभूतपूर्व बोझ लाद रही है.  गरीबों को दलदल में धकेल दिया गया है.   पिछले एक साल से पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत में भारी इजाफा हुआ है और सब्जियों में 20 फ़ीसदी, खाने के तेल में 23 फ़ीसदी और अनाज की 8 परसेंटे की बढ़ोतरी हुई है. नरेंद्र मोदी हर वर्ष एक करोड़ नौकरी देने का वादा किया था , लेकिन यह कह कर जनता को ठगा गया. वामपंथी पार्टियां  मांग करती हैं कि केंद्र सरकार तमाम पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत कम करे.   सभी से सरचार्ज उठा ले.  देश और राज्य में हो रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाएं, अगर इसी तरह महंगाई बढ़ती रही तो वामदल जोरदार आंदोलन करेंगे. लॉ एंड आर्डर में सुधार की भी मांग की गई. 

    रिपोर्ट :शाम्भवी सिंह , धनबाद  



    Related News