इसीएल मुगमा में प्रबंधन की वादाखिलाफी के विरोध में काम ठप कराया 

    इसीएल मुगमा में प्रबंधन की वादाखिलाफी के विरोध में काम ठप कराया

    धनबाद(DHANBAD) | इसीएल मुगमा एरिया के बैजना 31.नंबर में बीसी केयू के बैनर तले मजदूरों ने कामकाज ठप कर दिया. बीसीकेयू  के भक्तिपदो ने बताया कि बैजना 31 नंबर में कार्यरत मजदूर खुदीराम राम बाउरी की  2021 में कोलियरी में ड्यूटी के दौरान मौत हो गयी थी.  तब प्रबंधन के साथ वार्ता हुई थी और प्रबंधन ने आश्वाशन दिया था कि उनके  लड़के को बैजना 31 नंबर में ही नौकरी दी जाएगी. नौकरी तो मिली लेकिन  लगभग एक साल बीत जाने के बाद भी बेटे को बैजना की 31 नंबर कोलियरी से अन्यत्र भेजा जा रहा है.  जिसका आज  हमलोगों ने  विरोध किया.  कामकाज ठप कर दिया.  जिसके बाद  प्रबंधन ने यह आश्वाशन दिया है कि सोमवार से  खुदीराम का  लड़का  बैजना 31 नंबर में ही कार्य करेगा. 

    रिपोर्ट : प्रकाश ,धनबाद 



    Related News