अब महिलाओं पर अत्याचार हुआ तो फौरन पहुंचेगी स्कूटी से महिला पुलिसकर्मी, स्कूटी और टैब से लैस हुए 21 थाने

    अब महिलाओं पर अत्याचार हुआ तो फौरन पहुंचेगी स्कूटी से महिला पुलिसकर्मी, स्कूटी और टैब से लैस हुए  21 थाने

    चाईबासा(CHAIBASA): महिला सुरक्षा आज एक बहुत बड़ी समस्या बनी हुई है. इस समस्या को हल करने के लिए चाईबासा पुलिस ने एक अनोखी पहल शुरू की है. अब जिले में कहीं भी महिलाओं पर अत्याचार जैसी घटना होती है तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच जाएगी. इसके लिए जिले के 21 थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है और उसमें शामिल पुलिसकर्मियों को स्कूटी और टैब दिया गया है.

    ये भी पढ़ें: 

    चार दिन हो गए, अबतक बैंक लुटेरों का पता नहीं चल सका- SIT की टीम ढूंढ रही सुराग

    सरकार ने उपलब्ध कराया टैब और स्कूटी

    मौके पर पर पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर ने कहा कि निर्भया हत्याकांड के अवलोकन के बाद केंद्र सरकार ने स्कूटी और टैब दिये हैं . इस नई तकनीक से जहां अपराध पर अंकुश लगेगा, वहीं अब किसी महिला के साथ किसी भी तरह की परेशानी या फिर अपराधिक घटना घटती है तो यह महिला हेल्फ डेस्क उस महिला के पास फौरन पहुंच कर सहायता करेगी. इसी उद्देश्य के साथ जिले के 21 थानों में महिला डेस्क हेल्फ यूनिट में महिला पुलिस कर्मी को प्रतिनियुक्त किया गया है. इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर दिलीप खालखो, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सुधीर कुमार और परिचारी प्रवर और अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे.

    रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा  

     



    Related News