कोयलांचल मॉर्निंग अपडेट्स: एक नजर में पढ़िए कोयलांचल के अखबारों की क्या है हेडलाइंस


अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज़पेपर तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें शुक्रवार दिनांक 3 जून को कोयलांचल के अखबारों की हेडलाइंस कुछ इस प्रकार है
भाजपा नेता रमेश पांडे के भाई ने समर्थकों संग अशर्फी अस्पताल में कर्मियों से की मारपीट, दरोगा से हाथापाई: भाजपा नेता रमेश पांडे के भाई बिट्टू पांडे और उसके समर्थकों ने गुरुवार की सुबह अशर्फी अस्पताल में जमकर उत्पात मचाया. अस्पताल में तोड़फोड़ कर आधा दर्जन से ज्यादा कर्मचारियों के साथ मारपीट की .उन्हें रोकने पहुंचे पुलिस कर्मियों के साथ भी हाथापाई की. धक्का-मुक्की में धनबाद थाना के एक सब इंस्पेक्टर को चोट पहुंची है. (प्रभात खबर)
बीसीसीएल की 25% हिस्सेदारी बेचने के मसौदे को कोयला मंत्री की मंजूरी: कोल इंडिया की इकाई बीसीसीएल के 25% शेयर सूचीबद्ध कराने के लिए विभिन्न मंत्रालयों से विचार लेने को मंत्रिमंडल प्रस्ताव का मसौदा जारी किया है. कोल इंडिया के पुनर्गठन के तहत सरकार ने भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के 25% शेयर सूचीबद्ध कराने का निर्णय लिया है. एक सूत्र ने कहा कि बीसीसीएल के 25% शेयर की शुरुआती सूची बद्धता को लेकर मंत्रिमंडल नोट के मसौदे को कोयला मंत्री ने मंजूरी दे दी है. (प्रभात खबर)
निरसा की हार्ड कोक फैक्ट्रियों से 176 टन अवैध कोयला जब्त: पुलिस ने निरसा, मैथन,गलफर बाड़ी एवं कालूबधान क्षेत्र की पांच फैक्ट्रियों में छापेमारी कर गुरुवार को 176 टन से अधिक अवैध कोयला जब्त किया. छापेमारी का नेतृत्व एसडीपीओ व थाना प्रभारी कर रहे थे. (प्रभात खबर
कोयले की 100 से अधिक अवैध खदानें, होगा केस: बीसीसीएल के खनन क्षेत्र में कंपनी की जितनी कोयला खदान संचालित नहीं है, उसे ज्यादा अवैध खदान में चल रही है. बीसीसीएल की ओर से ऐसे 100 से ज्यादा अवैध खदाने चिन्हित की गई हैं, जहां कोयले का अवैध खनन हो रहा है. (हिंदुस्तान)
धनबाद मुगलसराय रूट पर नई ट्रेन चलने की उम्मीद कम: अगले 1 साल में धनबाद होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रूट पर नई ट्रेन चलाने की उम्मीद कम है .पूर्व मध्य रेलवे हावड़ा नई दिल्ली ग्रैंड कोड सेक्शन के रास्ते नई ट्रेन चलाने के मूड में नहीं है. दरअसल इस सेक्शन पर अभी ही 130% यात्री ट्रेनों का बोझ है. (हिंदुस्तान)
धनबाद में मौसम ने ट्रेंड बदला, अगले 5 दिन दोपहर तक भीषण गर्मी, फिर झमाझम: साइक्लोनिक सरकुलेशन और टर्फ का प्रभाव गुरुवार को भी देखने को मिला. दिन की शुरुआत के साथ ही लोगों ने उमस भरी गर्मी का एहसास किया लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदलने लगा. बारिश और ठंडी हवाओं के बीच मौसम सुहाना बन गया. 40 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. तेज धूप और उमस के बाद दोपहर बाद आसमान में बादल छाने लगे और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली. (दैनिक भास्कर)
रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद
4+