मांडर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक संपन्न, 5-6 प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा

    मांडर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक संपन्न, 5-6 प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा

    रांची (RANCHI) - मांडर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई. इस दौरान संभावित  नामों पर चर्चा की गई. बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए चुनाव समिति के सदस्य राकेश प्रसाद ने बताया कि मांडर विधानसभा उपचुनाव में संभावित 5-6 प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा की गई. चर्चा के बाद चुनाव समिति ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी और संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह को नामों की अनुशंसा के लिए अधिकृत कर दिया. जो कि चर्चा के बाद केंद्रीय चुनाव समिति को संभावित नामों की अनुशंसा करेंगे. उन्होंने बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति उम्मीदवार की घोषणा करेगी.

    ये प्रमुख नेता थे मौजूद 

    प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद रविन्द्र राय, सांसद विद्युत वरन महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री आरती सिंह और वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दूबे शामिल थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news