बाबानगरी में एसपी ने सभी थानों में हेलो पुलिस की शुरूआत की, ईमेेल और वाट्सएप न0. पर भी कर सकते हैं, शिकायत

    बाबानगरी में एसपी ने सभी थानों में हेलो पुलिस की शुरूआत की, ईमेेल और वाट्सएप न0. पर भी कर सकते हैं, शिकायत

    देवघर(DEOGHAR): आम लोगों को अपनी शिकायत को लेकर अब थाने का चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल एवं समन्वय स्थापित के लिए देवघर पुलिस ने गुरुवार से एक अच्छी पहल की शुरुआत की है. सभी थानों में आज से" हेलो पुलिस" की शुरुआत की गयी है. जिला के SP सुभाष चंद्र जाट ने नगर थाना से इसकी शुरुआत की है.

    हेलो पुलिस के माध्यम से आम जन अपनी शिकायत थाना के स्वागतकक्ष मे उपस्थित पुलिस कर्मी से कर सकते हैं. आवेदक द्वारा शिकायत वाली आवेदन प्राप्त करने के बाद पुलिस कर्मी आवेदनकर्ता को कंप्यूटरकृत पर्ची देंगे. इस पर्ची पर आवेदन का ब्यौरा, जाँच पदाधिकारी की जानकारी अंकित रहेगा.

    फोन पर शिकायत की स्थिति की मिलेगी जानकारी

     SP ने बताया की आवेदक की समस्या से संबंधित जानकारी आवेदनकर्ता को जिला नियंत्रण कक्ष से 7 दिनों के बाद उनके फ़ोन पर उनके आवेदन पर हुई कार्रवाई की जानकारी दी जायेगी. साथ ही साथ पुलिस द्वारा आवेदनकर्ता से फीडबैक भी माँगा जाएगा.

    ONLINE भी शिकायत होगी दर्ज

    अगर कोई शिकायतकर्ता थाना जाने मे असमर्थ है ,तो उनके लिए भी देवघर पुलिस द्वारा ईमेल [email protected] तथा व्हाट्सप्प नंबर 9262998552 पर भी शिकायत करने के लिए जारी किया गया है. इसके आलावा सारे सोशल मीडिया पर भी आम जन अपनी शिकायत पुलिस तक पहुंचा सकते हैं. sp सुभाष चंद्र जाट ने पारदर्शिता के साथ सभी आवेदन का निष्पादन करने की बात कही है. इसके और बेहतरी के लिए sp ने आम जनो से सुझाव भी देने का आग्रह किया है.  देवघर पुलिस के इस पहल का स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है.

    ग्रामीणों ने अच्छी पहल बताया

    स्थानीय लोग ने इस पहल का स्वागत करने के साथ इस पहल से आम लोगों को थाने के चक्कर से बचने का यह अच्छा कदम बताया जा रहा है.  स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस और जनता के बीच की दूरी भी इससे कम होने की बात की जा रही है.  बाबा नगरी होने के कारण श्रावणी मेला के दौरान लाखों लोग यहां आते हैं. उनके लिए भी पुलिस की यह पहल कारगर साबित हो सकती है.

    रिपोर्ट: ऋतु राज सिन्हा ,देवघर  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news