भ्रष्टाचार मुक्त शासन की यात्रा आठ वर्ष पुरानी, अभी और लंबी यात्रा बाकी – डॉ. दिनेशानंद

    भ्रष्टाचार मुक्त शासन की यात्रा आठ वर्ष पुरानी, अभी और लंबी यात्रा बाकी – डॉ. दिनेशानंद

    चाईबासा(CHAIBASA): केंद्र सरकार के आठ वर्षों के कार्यकाल को लेकर गुरुवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला भाजपा कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का अयोजन किया गया. इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि सुशासन गुड गवर्नेंस गरीब कल्याण और भ्रष्टाचार मुक्त शासन की यात्रा आठ वर्ष पुरानी हुई है, अभी और लंबी यात्रा करनी है. भाजपा के सर्वोच्च नेता प्रधानमंत्री मोदी को जो देश की जनता का स्नेह मिला है, उससे संकल्प लेते हैं कि भारत को सर्वोच्च देश बनाएंगे जो गरीबी और भ्रष्टाचार मुक्त भारत होगा.

    आम जनता को योजनाओं के बारे में दे रहे जानकारी

    उन्होंने कहा कि हमारे प्रादेशिक स्तर के नेता सभी क्षेत्रों में जाकर आम जनता को केंद्र प्रायोजित योजनाओं के बारे में बता रहे हैं. साथ ही उन योजनाओं के लाभ से यदि कोई वंचित मिलता है, तो उसे भी लाभ दिलाने के लिए जोड़ रहे हैं. भारत में जाति, मजहब और धर्म के नाम पर कोई भी भेदभाव नहीं है. यहां पर सभी समान रूप से काम कर रहे हैं और आने वाले समय में भी काम करते रहेंगे. साथ ही इस बिंदु को लेकर मोदी सरकार भी काम कर रही है. इस प्रेस वार्ता से पूर्व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेता दिनेशानंद गोस्वामी का स्वागत किया. इस दौरान भाजपा नेता सह पूर्व विधायक बड़कुंवर गागराई, पुतकर हेंब्रम, शशिभूषण सामड, जेबी तुबिद, अशोक षाड़ंगी जिला उपाध्यक्ष राकेश बबलु शर्मा, ललित मोहन गिलुवा, मालती गिलुवा, महामंत्री प्रताप कटियार, जिला मीडिया प्रभारी हेमन्त कुमार केशरी, कार्यालय प्रभारी अनंत शयनम, लंकेश्वर तामसोय जिला परिसद सदस्य मझगांव, शिवा बोदरा, धुनिया आदि उपस्थित थे.

    रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news