पलामू में बालू का खेल - देवरी ओपी पुलिस ने अवैध रेत लदे तीन ट्रैक्टर को पकड़ा

    पलामू में बालू का खेल - देवरी ओपी पुलिस ने अवैध रेत लदे तीन ट्रैक्टर को पकड़ा

    पलामू(PALAMU): पुलिस प्रशासन ने इन दिनों विशेष अभियान चला कर अवैध बालू के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है.  विशेष पेट्रोलिंग के दौरान बालू के अवैध उत्खनन पर रोक लगाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है. गुरुवार को हुसैनाबाद थाना के देवरी ओपी पुलिस ने बालू के अवैध उत्खनन कर परिवहन करते तीन ट्रैक्टर को पकड़ा है. तीनों ट्रैक्टर को देवरी ओपी प्रभारी जॉन संजय सुंडी ने देवरी ओपी क्षेत्र के बनकट गाँव के समीप से पकड़ा है.  पुलिस ने ट्रैक्टर को थाना परिसर लाकर अग्रेतर कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचना दे दी है.

    गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

    देवरी ओपी प्रभारी जॉन संजय सुंडी ने बताया कि उन्हें अवैध बालू के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी कि सोनपुरवा सोन नदी घट से बालू उत्खनन किया जा रहा है. उन्होंने दलबल के साथ पहुंचकर अवैध रूप से बालू उत्खनन कर ले रहे तीन ट्रैक्टरो को पकड़ा है. उन्होंने बताया कि अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

    रिपोर्ट: जफ़र हुसैन ,पलामू  



    Related News