लौह नगरी में स्प्रिट की कालाबाजारी, पुलिस ने की छापेमारी, 7 ड्रम स्प्रिट जब्त

    लौह नगरी में स्प्रिट की कालाबाजारी,  पुलिस ने की छापेमारी, 7 ड्रम स्प्रिट जब्त

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) – जमशेदपुर में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. यहां आए-दिन कोई न कोई अपराधिक घटना सामने आते रहती है. ऐसे में पुलिस-प्रशासन पर अपराधियों के धड़-पकड़ का दबाव बना रहता है. लेकिन इसके बावजूद अपराध बेखौफ जारी है. इसी कड़ी में साकची थाना क्षेत्र से स्प्रिट की काला बाजारी की खबर सामने आई है. यहां धड़ल्ले से स्प्रिट के ट्रांसपोर्ट का धंधा चलाया जाता है. स्प्रिट यहां से दूसरे राज्यों में भेजा जाता है. वहीं पुलिस ने इसकी सूचना पर भारत ट्रांसपोर्ट के गोदाम में दबिश दी और भारी मात्रा में स्प्रिट बरामद किया हैं.

    7 ड्रम स्प्रिट जब्त

    इसकी जानकारी देते हुए साकची थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि कोलकाता के कैलाश राय एंड संस के यहां से स्प्रिट ट्रांसपोर्ट के माध्यम से मंगाया गया था. जिसे एसके हार्डवेयर को सप्लाई देना था. एसके हार्डवेयर कौन है, कहां है. यह भी पता नहीं चल सका है. उन्होंने बताया कि कुल 7 ड्रम स्प्रिट जब्त किए गए हैं. हर ड्रम में 200 लीटर स्प्रिट हैं. यानी कुल मिलाकर 1400 लीटर स्प्रिट जब्त किए गए हैं. उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी आबकारी विभाग को देते हुए स्प्रिट की पुष्टि कराई गई है. बता दें कि स्प्रिट का प्रयोग नकली शराब बनाने में भी किया जाता है. फिलहाल पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news