अवैध बालू तस्करी के खिलाफ पुलिस-प्रशासन का छापामारी अभियान शुरू

    अवैध बालू तस्करी के खिलाफ पुलिस-प्रशासन का छापामारी अभियान शुरू

    गुमला ( GUMLA) -  जिला के सिलाफारी के समीप अवैध बालू के स्टॉक के ऊपर एसडीएम रवि आनंद, खनन पदाधिकारी रामनाथ राय, एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल, जिला परिवहन पदाधिकारी विजय सिंह बिरुवा समेत कई अन्य पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी एवं सशस्त्र बलों के द्वारा अवैध बालू का तैयार पहाड़ को जब्त करने के लिए जबरदस्त कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई. तब वहां अवैध स्टॉक करने वाले इसका विरोध करने लगे. जिसके बाद सशस्त्र बलों की तैनाती में छापेमारी की कार्रवाई करते हुए बालु को जब्त करके ले जाया गया. इसे प्रशासन की बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है. हालांकि पूरे गुमला जिले में अवैध बालू का धंधा बहुत ही तेजी से फल-फूल रहा है . जहां रात के अंधेरे में रोज सैकड़ों ट्रक चोरी-छिपे यहां का नदियों का बालू चोरी करके ऊंचे दामों पर बाहर बेच रहे हैं. इसमें प्रशासन की भी भूमिका संदेहास्पद है, क्योंकि इतने पहाड़ जैसे हजारों ट्रक के बालू का स्टॉक नेशनल हाईवे के बगल में पाया जाना और इतने दिनों तक इस पर कार्रवाई नहीं होना संदेह के घेरे में है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news