धनबाद(DHANBAD) - गोविंदपुर के भीतिया पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया रेखा देवी के लिए आज का दिन दोहरी खुशी लेकर आया .एक तरफ रेखा देवी आज के दिन मुखिया पद की जीत मिली तो दूसरी ओर 30 मई को सीजर द्वारा पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई . इस दोहरी खुशी से रेखा देवी की खुशी का ठिकाना नहीं है . नवनिर्वाचित मुखिया रेखा देवी 1 जून को जीत का प्रमाण पत्र लेने के लिए धनबाद के आर के नगर स्थित नावाडीह अलकारी देवी अस्पताल से एम्बुलेंस से राजकीय पॉलिटेक्निक, मतगणना स्थल पहुँची . इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक तरफ पंचायत कि जनता का समर्थन से वह मुखिया बनी है और इधर ईश्वर की असीम कृपा से पुत्री की प्राप्ति हुई है . उन्होंने मुखिया पद पर जीत के लिए जनता का आभार व्यक्त किया है.
रिपोर्ट : प्रकाश ,धनबाद
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


