शर्मनाक : नाबालिग युवती का अपहरण कर 11 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो सोशल मीडिया में किया वायरल , 7 गिरफ्तार

    शर्मनाक :  नाबालिग युवती का अपहरण कर 11 युवकों ने किया  सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो सोशल मीडिया में किया वायरल , 7 गिरफ्तार

    गोड्डा (GODDA) – जिला से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम देने के साथ ही अपराधियों ने घटना का सारा वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड वायरल कर दिया. यह घटना जिले के राजा भीठा थाना क्षेत्र की है. यहां यू-ट्यूबर लड़कों की एक टोली ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इतना ही नहीं, उन्होंने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया. इस बाबत मंगलवार 31 मई को पीड़िता की मां द्वारा राजाभीठा थाने में आवेदन देकर दुष्कर्मियों को गिरफ्तार करने और पीड़िता को न्याय दिलाने की गुहार लगाई गई.

    4 आरोपी फरार

    एसपी नाथू सिंह मीणा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ गोड्डा आनंद मोहन सिंह के नेतृत्व में चार थाना प्रभारियों और दो पुलिस निरीक्षकों सहित पुलिस बल की टीम बनाकर आरोपियों की धर पकड़ शुरू की गई. रात भर चले कार्रावाई में 7 आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया जबकि 4 आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.

    मोबाइल जब्त

    बुधवार को एसडीपीओ कार्यालय में एसडीपीओ गोड्डा आनंद मोहन सिंह ने प्रेस वार्ता कर जानकरी देते हुए बताया कि सोमवार को ही स्थानीय हाट से पीड़िता को उठाकर जंगल की तरफ ले जाया गया था और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. इस बात की पुष्टि पीड़िता के मेडिकल जांच में भी हुई है. फिलहाल लड़की का इलाज किसी निजी क्लिनिक में करवाया जा रहा है. एसडीपीओ ने आगे बताया कि आरोपियों के पास से वो मोबाइल भी बरामद किया गया जिससे दुष्कर्म का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था. वहीं बाकी बचे 4 आरोपियों की तलाश जारी है.

    रिपोर्ट : अजीत सिंह, गोड्डा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news