JUVNL के विजिलेंस डीजी ए नटराजन सेवानिवृत हुए, विदाई समारोह में जवानों ने दी सलामी

    JUVNL के विजिलेंस डीजी ए नटराजन सेवानिवृत हुए,  विदाई समारोह में जवानों ने दी सलामी

    रांची(RANCHI): राजधानी के होटवार स्थित जैन ग्राउंड में झारखंड पुलिस के विजिलेंस कम सिक्योरिटी जेयूवीएनएल डीजी ए नटराजन के विदाई समारोह के मौके पर झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा सहित तमाम पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहें. ए नटराजन पिछले कई वर्षों से झारखंड बिहार कैडर में रहते हुए पदस्थापित रहे हैं. वे झारखंड के आईपीएस अधिकारी के रूप में विजिलेंस कम सिक्योरिटी जेयूवीएनएल में डीजी के पद पर पदस्थापित रहते हुए रिटायर हो गए.

    जवानों ने दी सलामी

    जैप 10 में आयोजित विदाई परेड समारोह के मौके पर झारखंड पुलिस के जवानों ने सलामी दी. इस दौरान बेंच डिस्प्ले का भी आयोजन किया गया. मौके पर झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा ने कहा कि लंबे समय तक आईपीएस अधिकारी के रूप में झारखंड बिहार के महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवा ए नटराजन ने दी है. इसके लिए उन्हें बहुत बधाई और आगे की जीवन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं.   

    रिपोर्ट: समीर हुसैन, रांची  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news