अवैध शराब अड्डे पर पुलिस का छापा, भारी मात्रा में महुआ शराब बरामद


सरायकेला (SARAIKELA) - जिला के ईचागढ़ थाना के पुलिस को बड़ी कामियाबी हाथ लगी है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जारगोडीह नदी घाट के जंगल में मंगलवार को एक देशी शराब भट्टी को नष्ट किया. इसके साथ ही शराब बनाने में प्रयुक्त सामानों को भी जब्त किया है.
गढ्ढे में छुपा सामान जब्त
जानकारी के अनुसार दंडाधिकारी के साथ ईचागढ़ थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर दलबल के साथ अवैध बालू के खिलाफ छापेमारी अभियान चला रहे थे. इसी दौरान बल ने सुवर्ण रेखा नदी किनारे जंगल के अंदर कुछ ड़्म देखा. पुलिस नजदीक गई तो बड़ा सा महुआ देशी शराब का भट्टी मिला. इसमें माफिया द्वारा पेड़ों के ऊपर मचान बनाकर रहने और जावा महुआ, शराब आदि रखने की व्यवस्था की गई थी. वहीं मचान के नीचे भी गढ्ढा खोदकर ड़्मो में जावा महुआ को छुपाकर रखा गया था. पुलिस द्वारा तीन ड़्म मे करीब 6 सौ जावा महुआ, चीमनी भटृटी आदि को विनष्ट कर लिया गया. करीब 20 लीटर महुआ शराब, ड्रम, टेगची, एक साइकिल आदि को जब्त किया.
शराब माफिया के खिलाफ मामला दर्ज
मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने बताया कि अवैध बालू भंडारण और उठाउ के खिलाफ दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी भोलाशंकर महतो के नेतृत्व में गहन छापेमारी चल रही था. इसी दौरान एक अवैध देशी शराब भट्टी को ध्वस्त किया गया. उन्होंने कहा कि कुछ सामानों को भी जब्त किया गया है और शराब माफिया के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा.
रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर
4+