पति की लंबी उम्र के लिए कर रही थी कामना, तभी मधुमक्खियों ने कर दिया हमला, अस्पताल में भर्ती

    पति की लंबी उम्र के लिए कर रही थी कामना, तभी मधुमक्खियों ने कर दिया हमला, अस्पताल में भर्ती

    लातेहार (LATEHAR)  - शहर के नगर पंचायत कार्यालय रोड में स्थित वटवृक्ष के नीचे सुहागिन अपने पति के लंबी उम्र के लिए वट सावित्री पूजा करने वट वृक्ष के नीचे एकत्रित हुई थी. इसी दौरान सुहागिन महिलाओं के समूह पर मधुमक्खियों के झुण्ड ने हमला कर दिया.

    मची अफरा-तफरी

    मधुमक्खियों के झुंड के हमले के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. पति की लंबी उम्र और स्वास्थ्य की कामना को लेकर पूजा कर रही महिलाएं और बच्चे इधर-उधर छिपने के लिए भागने लगे. भगदड़ में मधुमक्खियों ने कई महिला और पुरुषों को बुरी तरह काटा है. कई बच्चे भी मधुमक्खी के काटने से घायल हुए हैं. सभी घायलों का इलाज लातेहार सदर अस्पताल में हुवा.

    रिपोर्ट : विकास तिवारी, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news