विवाहिता का शव फंदे से झुलता देख मायके वालों का गुस्सा भड़का, पुलिस के सामने ही पति की जमकर पिटाई

    विवाहिता का शव फंदे से झुलता देख मायके वालों का गुस्सा भड़का, पुलिस के सामने ही पति की जमकर पिटाई

    गिरिडीह (GIRIDIH) - गिरिडीह के आईएमएस और कुटिया रोड के एक घर में रविवार की देर रात एक विवाहिता पूजा कुमारी का शव उसके ससुराल के कमरे में रस्सी से झूलता मिला. इसके बाद पूरे मुहल्ले में कोहराम मच गया. लोगों ने नगर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी. मौके पर पहुंच पुलिस ने लोगों को शांत कराया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

    पुलिस के सामने पति की पिटाई

    मामले की सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतका पूजा के मायके से उसके भाई आशुतोष समेत कई लोग पूजा के ससुराल पहुंचे. जहां मृतका का शव रस्सी से झूलते देख मायके वालों का गुस्सा भड़क उठा. इस दौरान मृतका के मायके वालों ने पुलिस के सामने ही उसके पति पंकज की जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद काफी मुश्किल से पुलिस आरोपी पति पंकज और उसके पिता को सुरक्षित निकाल कर नगर थाना ले जा पाई.

    ससुराल वाले करते थे टॉर्चर

    जानकारी के अनुसार शहर के आईएमएस रोड निवासी पंकज के साथ एक साल पहले ही बेंगाबाद के दुधितांद गांव की पूजा की शादी हुई थी. शादी के बाद से ही पूजा को ससुराल पक्ष द्वारा लगातार टॉर्चर किया जा रहा था. ऐसे में रविवार को उसका शव उसके ससुराल के कमरे में झूलता मिला. शव की हालत देख कर पुलिस भी यही मान कर चल रही है की मृतका के साथ जमकर मारपीट कर उसे रस्सी पर लटकाया गया. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

    रिपोर्ट : दिनेश कुमार, गिरिडीह

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news