गैंगस्टर के घर कुर्की जब्ती : प्रिंस खान के घर मिली नोट गिनने की मशीन

    गैंगस्टर के घर कुर्की जब्ती :   प्रिंस खान के घर मिली नोट गिनने की मशीन

    धनबाद(DHANBAD) - 'ईजी गोइंग मनी का कमाल' देखना हो तो धनबाद आइये. घर में रखे जाते है नोट गिनने की मशीन. आज वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान के घर कुर्की को पहुंची पुलिस भी अचंभित रह गई, जब उसने घर में नोट गिनने की मशीन को देखा.  अंदाज करिए बिना किसी धंधा -व्यवसाय, नौकरी- पेशा के ही यह लोग कितनी कमाई करते हैं कि हाथ से नोट तक नहीं गिन पाते और उसके लिए घर में मशीन रखनी पड़ती है.  हालांकि पुलिस ने आज अपनी मौजूदगी का एहसास कराया और अपनी हनक दिखाई.  घर से नोट गिनने की मशीन सहित सात  एसी, कसरत करने की मशीन सहित  चौखट -दरवाजे तक ले गई.   बता दें कि धनबाद में पहली बार ऐसा हुआ जब जमीन कारोबारी नन्हे हत्याकांड के बाद प्रिंस खान ने वीडियो जारी कर हत्या की जिम्मेवारी ली और फहीम खान के सल्तनत को समाप्त कर देने की धमकी दी.  उसके बाद से लगातार कई के घरों में प्रिंस खान के गुर्गे धमकाने के लिए फायरिंग की. वीडियो जारी कर पुलिस को भी चुनौती दी. अभी हाल ही में पैरोल पर आए गैंगस्टर फहीम खान ने कहा था कि प्रिंस खान जैसे लोगों की धमकी 40 साल से सुन रहे है. कुछ नहीं बिगड़ने वाला है.  प्रिंस खान का जवाब पुलिस देगी और कानून के चंगुल से कोई बच नहीं सकता है.

    रिपोर्ट : प्रकाश ,धनबाद  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news