हेमंत सरकार का एक्सीडेंटल डेथ निश्चित: दिलीप सैकिया

    हेमंत सरकार का एक्सीडेंटल डेथ निश्चित: दिलीप सैकिया

    रांची(RANCHI) - भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं झारखंड प्रभारी दिलीप सैकिया ने प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बेमिसाल 8 वर्ष पूरा हो रहा है,और झारखण्ड जन विरोधी और राष्ट्र विरोधी राज्य सरकार का 3 वर्ष पूरा होने जा रहा है.दोनों सरकार में जमीन आसमान का अंतर है.सैकिया ने कहा कि हम भाजपा के कार्यकर्ता राष्ट्रवादी और नेशन फर्स्ट पार्टी है,और इधर भ्रष्टाचार,वंशवाद से लेकर तुष्टीकरण वाली सरकार है इसे उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना है.इस कार्यसमिति बैठक में हम सभी को संकल्प लेना है कि मोदी जी की सरकार बनी 8 वर्ष में जो पॉलिसी बनी उसमे व्यक्ति से बढ़कर राष्ट्र को ध्यान में रखकर बनाया गया.हेमन्त सरकार ने सत्ता में बैठने से लेकर आज तक जितना पाप किया है उस पाप का प्रायश्चित करना पड़ेगा और इस सरकार का एक्सीडेंटल डेथ निश्चित है.राष्ट्र और समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति के हित के बारे में चिंता करनी है तो एक-एक कार्यकर्ताओं को बड़ा परिवर्तन करना होगा उसके लिए सभी के एक सुर, एक कदम के साथ साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा.

     



    Related News