मजदूरों से भरी पिकअप वैन पलटी, 1 की मौत, 5 घायल

    मजदूरों से भरी पिकअप वैन पलटी, 1 की मौत, 5 घायल

    गढवा(GARHWA) - जिले के चिनियां थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसा हुआ.बिलैती खैर पंचायत के राजवास गांव के चकलवा मोड़ के पास सुबह पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में पिकअप पर सवार एक मजदूर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई.जबकि पांच अन्य मजदूर घायल हो गए. जानकारी के अनुसार पाइप लाइन बिछा रही एलएनटी कंपनी में कार्य कर रहे मजदूर पिकअप वाहन में सवार होकर चिनियां रोड से होते हुए धुरकी प्रखंड के कदवा जा रहे थे.

    पुलिस घटनास्थल पर पहुंची

    इसी बीच राजबास चकलवा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गयी.मृतक की पहचान पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के सरहूं गांव निवासी रामचंद्र चंद्रवंशी के 30 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार चंद्रवंशी के रूप में की गई है.घटना की सूचना पाकर आसपास के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए.घटना की जानकारी चिनियां थाना पुलिस को दी.जानकारी मिलते ही चिनियां पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया.मुखिया गोपाल यादव ने लोगों के सहयोग से सभी पांचों घायलों को एंबुलेंस बुलवाकर बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा दिया. 

    रिपोर्ट :जफ्फर हुसैन (PALAMU )


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news