लोहरदगा(LOHARDAGA): झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए खींचतान जारी है. सरकार में शामिल दोनों झामुमो और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अपनी पार्टी के ही प्रत्याशी को राज्यसभा भेजना चाह रही है. झामुमो की ओर से जहां अपना प्रत्याशी भेजने का ऐलान कर दिया गया है तो वहीं कांग्रेस की ओर से मंत्री रामेश्वर उरांव ने भी कांग्रेस से ही राज्यसभा प्रत्याशी होने की बात कही है.
बैठकर गठबंधन की पार्टियों से की जाएगी बात
मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने सर्किट हाउस में मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्यसभा में कांग्रेस का उम्मीदवार होना चाहिए. हालांकि, उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरजेडी और जेएमएम इस विषय पर बैठकर चर्चा करेगी. तभी आगे का फैसला संभव हो सकेगा. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में अभी कोई भी निर्णय नहीं हुआ है. ऐसे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. इसलिए जेएमएम के किसी भी निर्णय या फैसले के मामले में किसी भी प्रकार का कॉमेंट करने से उन्होंने मना कर दिया. बंधु तिर्की के आवास में छापेमारी मामले में उन्होंने कहा कि यह पुराना मामला है. इसमें कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नेताओं को डिस्टर्ब करने जैसी कोई बात नहीं है. मंत्री ने कहा कि राज्य की सरकार बेहतर तरीके से राज्य में काम कर रही है.
रिपोर्ट; गौतम लेनिन, लोहरदगा
Thenewspost - Jharkhand
4+

