BREAKING : झामुमो विधायक दल का फैसला, राज्यसभा चुनाव में झामुमो का होगा प्रत्याशी

    BREAKING :  झामुमो विधायक दल का फैसला, राज्यसभा चुनाव में झामुमो का होगा प्रत्याशी

    रांची(RANCHI):  झारखंड में राज्यसभा के दो सीटों पर चुनाव होने वाले है.  दोनों ही सीटों पर उम्मीदवारी को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच खींचतान जारी है. आंकड़े के लिहाज से एक-एक सीट पक्ष-विपक्ष की पक्की है. भाजपा में फिलहाल कोई विवाद नहीं दिखा, लेकिन सत्ताधारी पार्टी झामुमो-कांग्रेस में सीट की दावेदारी को लेकर खींचतान चल रही है. इस बार कांग्रेस अपना प्रत्याशी उतारना चाहती है, जबकि झामुमो खुद अपना प्रत्याशी उतारने के मूड में है. इसी को लेकर आज सीएम हेमंत सोरेन के आवास पर झामुमो नेताओं और विधायक-मंत्री की बैठक हुई.

    विधायक दल की बैठक में फैसला

    विधायक दल की बैठक के बाद झामुमो ने यह साफ कर दिया कि jmm अपना candidate राज्यसभा चुनाव में उतरेगी, इसकी जानकारी खुद मीडिया को जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने दी. उन्होंने कहा कि पार्टी ने अपना कैंडिडेट उतारने का फैसला तय किया है. हर हाल में हमारा कैंडिडेट होगा. झामुमो विधायक दल की शनिवार को केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन की अध्यक्षता में हुई.

    सीएम जाएंगे दिल्ली, सोनिया से करेंगे मुलाकात

    सुप्रियो ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को ही दिल्ली जाकर कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से मिलकर इसकी जानकारी देंगे. उनसे आग्रह किया जायेगा कि झामुमो को पार्टी सपोर्ट करे, ताकि यहां से इस पार्टी का प्रत्याशी राज्सभा जाये. इसके बाद औपचारिक घोषणा कर दी जायेगी.

    बता दें कि कांग्रेस के दावे के बाद झामुमो ने राज्य सभा चुनाव में अपनी पार्टी का प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर दिया है अब इस पर कांग्रेस का क्या रुख होगा ये तो हेमंत सोरेन और सोनिया गांधी की वार्ता के बाद ही साफ हो पाएगा. इसके लिए हमें थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि 31 मई नामांकन का अंतिम दिन है. 

    रिपोर्ट: समीर हुसैन, रांची  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news