जसीडीह-झाझा सेक्शन के बीच ट्रफिक ब्लॉक, यात्रियों को होगी परेशानी


देवघर(DEOGHAR): आसनसोल मंडल के जसीडीह और झाझा स्टेशनों के बीच अप मेन लाइन पर ट्रैक अनुरक्षण कार्य के कारण, दिनांक 03.06.2022 से 18.10.2022 के बीच साठ (60) दिनों तक सप्ताह में 03 दिन, प्रत्येक रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को 15.00 बजे से 18.00 बजे तक तीन (3) घंटे के लिए ट्राफिक ब्लॉक रहेगा. फलस्वरूप, उक्त ब्लॉक के दिनों में 13207/13208 जसीडीह-पटना-जसीडीह एक्सप्रेस की यात्रा झाझा स्टेशन पर समाप्त हो जाएगी और वापसी में इसकी यात्रा झाझा स्टेशन से शुरू होगी.
उत्तर रेलवे नेटवर्क में चल रहे कुछ संरक्षा अभ्यास के कारण, कठघर स्टेशन पर दिनांक 01.06.2022 को ट्राफिक ब्लॉक की योजना बनाई गई है. परिणामस्वरूप, 12327 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस (31.05.2022 को शुरू होने वाली यात्रा) को बरेली-रामपुर-मुरादाबाद के बजाय बरेली-चन्दौसी जंक्शन-मुरादाबाद होकर चलेंगी.
रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर
4+