बंद मोबाइल शोरूम में लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

    बंद मोबाइल शोरूम में लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

    बोकारो (BOKARO) – जिला में आए दिन चोरी की घटना होती है. कभी चोर और चोरी का सामान दोनों ही मिल जाते है, तो कभी चोरी का मामला ही दर्ज नहीं होता. ऐसे में  गोमिया के आईईएल थाना क्षेत्र से चोरी की नई घटना सामने आई है. यहां के एमआई मोबाइल शोरूम में बीती रात अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए के मोबाइल फोन और उसके पार्ट्स चोरी कर लिए. मामले की सूचना मिलते ही आईईएल थाना पुलिस शोरूम पहुंचकर अनुसंधान में जुट गई है.

    12 लाख रुपए की चोरी

    इस संबंध में शोरूम के स्टाफ प्रवीण कुमार ने बताया कि बीते रात आठ बजे शोरूम को बंद करके घर चले गए थे. शुक्रवार की सुबह शोरूम खोलने पर अंदर का सामान पूरा बिखरा हुआ देखा. शोरुम का सामान बिखरा देख उन्हें अंदाजा हो गया कि चोरों ने दूकान में हाथ साफ कर लिया है. इसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना शोरूम के मालिक को दिया. उन्होंने बताया कि शोरूम से लगभग 12 लाख रुपए लागत की संपत्ति चोरी हुई है. वहीं शोरूम के मालिक के द्वारा सूचना देने पर आईईएल थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर अनुसंधान में जुट गई है.

    रिपोर्ट : संजय कुमार, बोकारो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news