लोहरदगा में अंतिम चरण का मतदान शांतिपूर्ण जारी

    लोहरदगा में अंतिम चरण का मतदान शांतिपूर्ण जारी

    लोहरदगा (LOHARDAGA) -  त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन के चतुर्थ और अंतिम चरण में शुक्रवार को  कैरो, लोहरदगा और भंडरा प्रखण्ड के कुल 325 मतदान केंद्रों में शांति पूर्ण तरीके से मतदान की प्रक्रिया चल रही है. चतुर्थ चरण का मतदान ससमय सुबह 07 बजे शुरु हुई जो दोपहर 03 बजे तक चलेगी. कैरो प्रखण्ड में मतदान केंद्रों की संख्या 76 है. जहां मतदाताओं की कुल संख्या 29,882 है. इनमें पुरूष मतदाता-14,978 और महिला मतदाताओं की संख्या-14,904 है. लोहरदगा प्रखण्ड में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 135 है. जहां कुल मतदाता 50,823 है. इनमें पुरूष मतदाता-25,364 और महिला मतदाता-25,459 है. भंडरा प्रखण्ड में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 114 है. जहां कुल मतदाता 44,834 है. इनमें पुरूष मतदाता-22,774 और महिला मतदाता-22,060 है. इस प्रकार चतुर्थ  चरण में कुल मतदान केंद्र 325 हैं. जहां कुल मतदाता 1,25,539 हैं. मतगणना दिनांक 31.05.2022 को कृषि बाजार समिति प्रांगण, लोहरदगा में पूर्वाह्न 8 बजे से होगी.

    महिला बूथ

    चतुर्थ चरण में भंडरा प्रखंड में 12 और लोहरदगा प्रखंड में 36 महिला बूथ बनाये गए हैं. इन बूथों में सभी मतदानकर्मी महिलाएं हैं. चतुर्थ चरण के निर्वाचन कार्य में भंडरा प्रखंड में 228, लोहरदगा प्रखंड में 270 और कैरो प्रखंड में 152 मत पेटिकाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है.

    रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news