BREAKING : सीएम के करीबी प्रेम प्रकाश से आज भी पूछताछ जारी, उगल रहा सभी राज

    BREAKING : सीएम के करीबी प्रेम प्रकाश से आज भी पूछताछ जारी,  उगल रहा सभी राज

    रांची(RANCHI): ईडी की कार्रवाई अब तेज हो गयी है. ईडी की रडार पर कई लोग आ गये हैं, सबकी कड़ी एक दूसरे से जोड़ा जा रहा हैं, कई खुलासें हुए हैं, तो कई चेहरे बेनकाब हुए है, जबकि कई खुलासे होने अभी बाकी है,वहीं कई चेहरे बेनकाब होने हैं. ईडी अब सीएमओ तक पहुंच है, सीएम के प्रधान सचिव के करीबियों तक दबिश दे चुकी है. उसी इनपुट पर अब  मुख्यमंत्री के बेहद करीबी प्रेम प्रकाश से पूछताछ कर रही है. प्रेम प्रकाश पर आईएएस अधिकारियों के  ट्रांसफर पोस्टिंग सहित कई गंभीर आरोप है. प्रेम प्रकाश के दफ्तर और आवास पर बुधवार को ईडी ने लंबी छापेमारी की थी. जिसके बाद कई दस्तावेज ईडी को हाथ लगे थे. प्रेम प्रकाश से पूछताछ में कई सफेद पोश लोगों का नाम सामने आ सकता है. ईडी प्रेम प्रकाश से कड़ाई से पूछताछ कर रही है. इसके बाद किसकी बारी है, इसकी सभी प्रतीक्षा कर रहे हैं. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news