खेल घोटाला : सीबीआई ने गोड्डा में ट्रांसपोर्ट कन्वेयर के पर मारा छापा

    खेल घोटाला : सीबीआई ने गोड्डा में ट्रांसपोर्ट कन्वेयर के पर मारा छापा

    गोड्डा ( GODDA)  -2011 में अयोजित 34वें राष्ट्रीय खेल को लेकर लगातार CBI झारखण्ड और बिहार में अलग अलग ठिकाने पर छापेमारी कर रही हैं. इसी क्रम में cbi की छापेमारी गोड्डा तक पहुँच चुकी हैं. गोड्डा के नारायण भवन में कल छापेमारी की गई हैं. मिली जानकारी के मुताबिक गजेंद्र नारायण के घर cbi ने छापेमारी की हैं. गजेंद्र  नारायण तत्कालीन खेल में ट्रांसपोर्ट कन्वेनर थे.

    इधर गजेंद्र नारायण के घर पर cbi को ताला जड़ा मिला है. गजेंद्र नारायण ने टेलीफोनिक वार्ता में बताया कि गोड्डा के आवास पर अगर छापेमारी हुई भी होगी तो हमारे पास से क्या ही मिलेगा.
    हम तो एक साधारण कार्यकर्ता थे. हमारे सिग्नेचर से कुछ होता भी नहीं था तो आखिर cbi को हमारे घर से मिलेगा ही क्या.

     



    Related News