बीमार पूर्व मंत्री से मिलें सीएम हेमंत सोरेन, बेहतर इलाज का दिया भरोसा

    बीमार पूर्व मंत्री से मिलें सीएम हेमंत सोरेन, बेहतर इलाज का दिया भरोसा

    रांची(RANCHI ) - मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने घाटशिला स्थित स्वर्णरेखा नर्सिंग होम में इलाजरत पूर्व मंत्री यदुनाथ बास्के के स्वास्थ्य की जानकारी ली. वे चिकित्सकों से उनके इलाज से संबंधित जानकारियों से अवगत हुए और फिर मौके पर ही हैदराबाद के विशेषज्ञ चिकित्सक से मोबाइल फोन के जरिए बेहतर इलाज को लेकर सुझाव लिए. 

    बास्के के परिजनों से मिले, हर संभव मदद का दिया भरोसा 

     मुख्यमंत्री  बास्के के पुत्र  जगदीश  बास्के,  मृगेंद्र बास्के, डॉ श्यामचरण बास्के और पोती डॉ सविता बास्के से मिले और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके समुचित और बेहतर इलाज के लिए राज्य सरकार हर संभव मदद करेगी. मुख्यमंत्री  ने पूर्व मंत्री  बास्के के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से की. इस दौरान पोटका के विधायक  संजीव सरदार, जुगसलाई के विधायक  मंगल कालिंदी, बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती और घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन मौजूद थे 

     अविभाजित बिहार में  कर्पूरी ठाकुर के मंत्रिमंडल में वन एवं कल्याण मंत्री थे 

    बता दें कि यदुनाथ बास्के अविभाजित बिहार में घाटशिला से वर्ष 1969- 72 तक विधायक रहे थे. वे वर्ष 1971 में मुख्यमंत्री  कर्पूरी ठाकुर के मंत्रिमंडल में वन एवं कल्याण मंत्री थे. हाल के दिनों में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें 30 अप्रैल को इलाज हेतु स्वर्णरेखा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है.



    Related News