एसडीओ के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए बालू माफिया, एक ट्रैक्टर पकड़ कर बचाई इज्जत

    एसडीओ के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए बालू माफिया, एक ट्रैक्टर पकड़ कर बचाई इज्जत

     सिमडेगा(SIMDEGA): जिला प्रशासन अवैध बालू खनन रोकने के लिए रेस हो चुका है. गुरूवार को सिमडेगा में अहले सुबह चार बजे से ही एसडीओ सहित सभी प्रखंडों के सीओ जिले में एक साथ बालू के अवैध खनन रोकने के लिए छापामारी कर रहे हैं. एसडीओ सिमडेगा सदर सीओ प्रताप मिंज, सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दयानंद कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ शंख नदी, पालामाडा नदी आदि में छापामारी की. हालांकि, प्रशासनिक पदाधिकारी के पंहुचने से पहले ही बालू तस्करी करता ट्रैक्टर नदियों से नौ दो ग्यारह हो गया. उधर, छापामारी के दौरान  कुरडेग थाना क्षेत्र के डुमरडीह माटासी नदी से अवैध बालू उठाव करते एक ट्रैक्टर को कुरडेग सीओ कृष्ण मुरारी और कुरडेग थाना प्रभारी मुन्ना रमानी ने जब्त किया. यहां ट्रैक्टर मालिक पर एफआईआर भी की गई है. वहीं कोलेबिरा सीओ हरिश कुमार व थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के साथ देव नदी में छापामारी की गई है.

    तस्करों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

    एसडीओ महेंद्र कुमार ने कहा कि बालू तस्करों के खिलाफ अब लगातार अभियान चलता रहेगा. अवैध बालू या अन्य खनन करते और परिवहन करते पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि इन बालू माफियाओं के सूचक सिमडेगा अलबर्ट एक्का स्टेडियम से लेकर शंख नदी घाट तक तीन से चार जगह मौजूद रहते हैं. वहीं खूंटी टोली से तमडा पालामाडा नदी तक भी बालू तस्करों के सूचक रहते हैं, जो अधिकारियों के गुजरने की सूचना देकर ट्रैक्टर को नदियों से हटा देते हैं. इधर, अवैध बालू तस्करी को एसपी सौरभ ने भी गंभीरतापूर्वक लिया हैं. उन्होने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी.

    रिपोर्ट: अमित रंजन, सिमडेगा  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news