रांची(RANCHI): ईडी की कार्रवाई में फंसे प्रेम प्रकाश के यहां छापा में अन्य चीजों के अलावा एक विदेशी मेहमान भी मिला है. यह विदेशी मेहमान और कोई नहीं विदेशी कछुआ है. यह मेक्सिको का बताया जा रहा है. पहले इसके बारे में बताया गया कि इस स्पेसीज का कछुआ दुर्लभ है. कनाडा, अमेरिका, ब्राजील समेत कई अन्य देशों में इसकी मांग है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 9-10 लाख रुपए है. इसको पालना अवैध है. वन-विभाग के अधिकारी के अनुसार इस कछुआ को रखने के लिए खास व्यवस्था करनी होगी. इसको लेकर भी प्रेम प्रकाश पर अलग से मुकदमा होगा.
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


