साहेबगंज डीएमओ के साथ वायरल फोटो के खिलाफ भाजपा अध्यक्ष ने थाने में दर्ज कराया एफआईआर

    साहेबगंज डीएमओ के साथ वायरल फोटो के खिलाफ भाजपा अध्यक्ष ने थाने में दर्ज कराया एफआईआर

    रांची(RANCHI) - इन दिनों सोशल मीडिया पर राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और साहेबगंज DMO  विभूति कुमार के साथ की फोटो वायरल हो रही है.सोशल मीडिया पर मॉर्फ़ फोटो शेयर करने के मामले में अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है की  सोशल मीडिया पर कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा  मेरे तस्वीर को कट पेस्ट करके भ्रष्ट पदाधिकारी के साथ सोशल मीडिया पर छवि को धूमिल करने के मकसद से फोटो वायरल किया जा रहा है.जिन असामाजिक तत्वों द्वारा ऐसा कुकृत्य कार्य करने के लिए दुःसाहस किया गया है,इनके विरुद्ध  निष्पक्ष जाँच के साथ- साथ  क़ानूनी कार्यवाई की जाये. बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के साथ साहिबगंज DMO विभूति कुमार के फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया गया था. भाजपा नेता ने कहा है कि यह फोटो कट -पेस्ट फोटो है. जिन्होंने इस फर्जी फोटो को वायरल किया है, उसपर क़ानूनी कार्रवाई होगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news