गोल्ड मेडलिस्ट पर कार्रवाई के विरोध में गोलबंद हो रहे छात्र, आंदोलन की दी चेतावनी


जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - 8 अप्रैल को चाईबासा में कोल्हान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल के सामने गोल्ड मेडल लौटानेवाली छात्रा सोनी कुमारी पर विवि प्रशासन द्वारा कार्रवाई के दबाव के खिलाफ विभिन्न छात्र संगठन गोलबंद होने लगे है. आज जमशेदपुर में निर्मल गेस्ट हाऊस में प्रेसवार्ता आयोजित कर छात्र संगठनों ने सोनी कुमारी पर किसी तरह की कार्रवाई न करने की मांग की और चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई हुई तो छात्र चुप नहीं बैठेंगे और आंदोलन को मजबूर होंगे.
क्या है मामला
8 अप्रैल को कोल्हान विश्वविद्यालय परिसर , चाईबासा में दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ था जहां शांतिपूर्वक विरोध स्वरूप छात्रा सोनी कुमारी ने राज्यपाल के समक्ष अपना गोल्ड मेडल लौटा दिया था.दरअसल सभी छात्रों को विश्वविद्यालय बुलाकर डिग्री न देकर अलग अलग कालेजों में सेंटर बनाया गया और छात्रों से समारोह के नाम पर शुल्क भी लिए गए...बड़ी संख्या में छात्रों को विश्वविद्यालय जाने का मौका नहीं मिला.चुनिंदा छात्रों को ही चाईबासा में डिग्री मिली.इसका सोनी कुमारी ने शांतिपूर्वक विरोध करते हुए राज्यपाल के सामने मेडल लौटा दिया था.सोनी कुमारी को -आपरेटिव कालेज के छात्र संग की पूर्व सचिव और स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र सत्र 12016-18 की विश्वविद्यालय topper हैं.
रिपोर्ट : अन्नी अमृता, ब्यूरो हेड, जमशेदपुर
4+