रांची(RANCHI - त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के अंतर्गत रांची ज़िला के 4 प्रखंडों में मतदान की प्रक्रिया जारी है.ओरमांझी, नामकुम, अनगड़ा और सिल्ली के विभिन्न मतदान केंद्रों में पूर्वाहन 7:00 बजे से ही मतदान की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है.मतदान की प्रक्रिया की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बना हुआ है.
नजदीकी केंद्र पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग करें : उपायुक्त
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची छवि रंजन ने कंट्रोल रूम पहुंचकर जायजा लिया. इस दौरान रांची उप विकास आयुक्त विशाल सागर भी उपस्थित थे. छवि रंजन ने 4 प्रखंडों में जारी मतदान से संबंधित आवश्यक जानकारी लेते हुए प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. DC ने रांची वासियों से चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है. मतदाता अपने नजदीकी केंद्र पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग करें और गांव की सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अपील किया
Thenewspost - Jharkhand
4+


