Live Update : झारखंड विधानसभा की 24 कमिटियों का गठन, स्पीकर ने किया गठित

    Live Update : झारखंड विधानसभा की 24 कमिटियों का गठन, स्पीकर ने किया गठित

    रांची(RANCHI):- झारखंड विधानसभा के द्वारा वर्ष 2022 के लिए 24 कमिटियों का गठन किया गया है. इस संबंध में विधान सभा सचिवालय में अधिसूचना जारी कर दी है. विधानसभा अध्यक्ष यानी स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने इन्हें गठित किया है.

    नीलकंठ सिंह मुंडा को लोक लेखा समिति, निरल पूर्ति को प्राक्कलन समिति का सभापति, सरयू राय को सरकारी उपक्रम संबंधी समिति, दीपक बिरुआ को सरकारी आश्वासन समिति ,सरफराज अहमद को प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति विनोद कुमार सिंह को प्रत्यायुक्त विधान समिति का सभापति बनाया गया है.

    स्पीकर ने जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति के सभापति के रूप में रामदास सोरेन,सामान्य प्रयोजन समिति का सभापति भूषण तिर्की को बनाया है, इरफान अंसारी को आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति का सभापति, निवेदन समिति का सभापति उमाशंकर अकेला,अनुसूचित जाति जनजाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति का सभापति लोबिन हेंब्रम,सदाचार समिति का सभापति केदार हाजरा,पुस्तकालय विकास समिति का सभापति अर्पणा सेन गुप्ता,महिला एवं बाल विकास समिति के सभापति सीता सोरेन, पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति का सभापति सबिता महतो, विधायक निधि अनुश्रवण समिति का सभापति सीपी सिंह, शून्यकाल समिति का सभापति प्रदीप यादव,गैर सरकारी संकल्प समिति का सभापति रामचंद्र सिंह,अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति का सभापति रामचंद्र चंद्रवंशी,युवा कल्याण संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति का सभापति सुदेश कुमार महतो और आवास समिति का सभापति ग्लेन जोसेफ गालस्टिन होंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news