रांची - महिलाओं के लिए असुरक्षित होता शहर ,नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

    रांची -  महिलाओं के लिए असुरक्षित होता शहर  ,नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

    रांची(RANCHI): जिले में दुष्कर्म की घटनाए बढ़ गयी है.लगातार हो रही घटनाओं से युवतियों में डर का माहौल बना हुआ है.हालांकि घटना के बाद आरोपियों को पुलिस सलाखों के पीछे भेज रही है.
    ताजा मामला नगड़ी थाना क्षेत्र का है जहाँ कोचिंग से वापस घर जाने के क्रम में दो युवकों ने नाबालिग को हवस का शिकार बनाया था.वहीं दुष्कर्म के बाद युवती के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी भी दिया था.

    घटना सात मई को हुई थी.घटना के बाद नगड़ी थाना में मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया जिसमें दोनों आरोपियों को 16 दिन बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

    इस मामले में नौशाद आलम ग्रामीण एसपी रांची ने प्रेस वार्ता कर बताया कि कोई भी  ऐसा घटना को अंजाम देता है पुलिस उन्हें छोड़ेगी नहीं. उन्होंने कहा कि घटना के बाद से वरीय पुलिस अधीक्षक ने निर्देश पर उन्होंने टीम गठित कर छापेमारी चला रही थी.उन्होंने कहा कि आरोपियों की युवती के साथ पहले से जान पहचान थी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news