BREAKING : पुलिस पर भारी पड़ रहा गैंगस्टर प्रिंस खान, रंगदारी के लिए एक और ठेकेदार के घर पर की फायरिंग

    BREAKING :  पुलिस पर भारी पड़ रहा गैंगस्टर प्रिंस खान, रंगदारी के लिए एक और ठेकेदार के घर पर की फायरिंग

    धनबाद ( DHANBAD) - अब तो हद हो गई, पुलिस के नाक के नीचे अपराधी दिनदहाड़े फायरिंग कर भाग जा रहे हैं ,पुलिस चाहे जो भी दावा कर ले लेकिन अपराधियों के मन में भय कायम करने में विफल साबित दिख रही है. आज सोमवार को शहर के बीचोंबीच स्थित हाउसिंग कॉलोनी में ठेकेदार राम नरेश सिंह के घर पर दिन के 1:00 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. फायरिंग करने वालों का स्टाइल पुराना ही था. बाइक पर सवार दो अपराधी घर के सामने पहुंचते हैं और बाइक पर पीछे पीछे बैठा व्यक्ति दनादन फायरिंग करता है और फिर आगे निकल जाता है.

     डीएसपी पहुंचे घटनास्थल

      घटना की सूचना पाकर डीएसपी लॉ ऑर्डर सहित पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचते हैं और जांच पड़ताल शुरू करते हैं. डीएसपी के अनुसार राम नरेश सिंह पीडब्ल्यूडी के रजिस्टर ठेकेदार हैं और वासेपुर के एक लंबे पैच का काम कर रहे हैं. डीएसपी के अनुसार उन्हें पिछले कई दिनों से प्रिंस खान के नाम से धमकी दी जा रही थी, लेकिन ठेकेदार ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी थी. जबकि  ठेकेदार राम नरेश सिंह का कहना है कि फोन करने वाले से उनकी कभी बात नही हुई है. एस एस पी साहब ने कहा है कि डरने की कोई जरूरत नहीं है.आप को पूरी सुरक्षा दी जाएगी. गौरतलब है कि कल आजाद नगर में भी एक ठेकेदार के आवास पर फायरिंग की गी थी. उसमें भी प्रिंस खान का ही नाम सामने आया है. 

    रिपोर्ट - शांभवी / प्रकाश, धनबाद

     
     

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news