खड़गपुर में इंटरलाकिंग कार्य के लिए कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित

    खड़गपुर में इंटरलाकिंग कार्य के लिए कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित

     

    धनबाद(DHANBAD) - खड़गपुर रेल मंडल के खड़गपुर स्टेशन पर खड़गपुर-हिजली रेल खंड के बीच तीसरी रेल लाइन निर्माण के लिए किए जाने वाले नान इंटरलाकिंग कार्य के लिए  ट्रैफ़िक एवं पावर ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है. इस के लिए ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है - 22.05.2022 को रद्द की गई ट्रेनें-  18023 खड़गपुर- नेसुचबो गोमो मेमू एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 22.05.2022,  18024 नेसुचबो गोमो-खड़गपुर मेमू एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 22.05.2022,मार्ग परिवर्तन - 18616 हटिया- हावड़ा एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 22.05.2022 भाया राजाबेरा- धनबाद- आसनसोल- दुर्गापुर होकर चलेगी. 



    Related News