प्रेमी युगल को बिजली खंभे से बांधने के आरोप में दो गिरफ्तार, प्रेमी को भी पुलिस ने भेजा जेल


दुमका(DUMKA): दुमका जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीतपहाड़ी गांव में शुक्रवार को ग्रामीणों ने कथित शादीशुदा प्रेमी युगल को बिजली के खंभे में बांध दिया था. कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस दोनों को ग्रामीणों के चंगुल से कल शाम मुक्त कराकर थाना लाई. थाना लाने पर महिला ने उस पुरुष के खिलाफ छेड़खानी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई. प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने रघुनाथ डे को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही कथित प्रेमी युगल को बिजली के खंभे में बांधने के आरोप में सीमंत डे और काजल डे को भी गिरफ्तार किया गया है. तीनों को शनिवार को दुमका कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. प्रेस वार्ता में एसडीपीओ नूर मुस्तफा ने इसकी जानकारी दी.
रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका
4+