कोयलांचल मौसम हुआ सुहाना , गर्मी से मिली राहत  

    कोयलांचल मौसम हुआ सुहाना , गर्मी से मिली राहत

    धनबाद(DHANBAD) - धनबाद में शनिवार दोपहर के बाद मौसम ने करवट ली और भीषण गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली.  दोपहर 12:00 बजे के बाद आकाश में घने बादल छा गए और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई. बारिश अधिक नहीं हुई. लेकिन तापमान नरम पड़ गया.  बता दें कि इस साल गर्मी  कहर बरपा रहा है ,गर्मी से आम जनजीवन तबाह और परेशान  है.  ऊपर से बिजली संकट जले पर नमक छिड़कने का काम कर रहा है.  ग्रामीण इलाकों की बात छोड़ दें,  तो शहरी इलाकों में भी 6 से  8 घंटे लोडशेडिंग  हो रही है और यह पिछले एक-दो दिन की बात नहीं . बल्कि पिछले कई तीनों से बिजली संकट का यही हाल है.  धरना -प्रदर्शन हो रहे हैं ,लोग बिजली मांग रहे हैं और डीबीसी और जेबीएनएल  बकाया- बकाया, भुगतान -भुगतान का खेल खेल रहे है. 



    Related News