बाइक की डिक्की से पांच लाख की लूट, सीसीटीवी में घटना कैद

    बाइक की डिक्की से पांच लाख की लूट, सीसीटीवी में घटना कैद

    रांची(RANCHI):जिले में अपराधी बेलगाम हो गए है.अपराधियों ने पांच लाख रुपये लूट कर फरार हो गए.वहीं सुबह में मोरहाबादी के पास  महिला से चैन छिनतई का मामला आया था.

    शुक्रवार को चार घण्टे पुलिस मुख्यालय में सभी जिले के एसपी के साथ DGP ने बैठक कर विधि व्यवस्था को लेकर कई दिशा निर्देश दिया था.लेकिन बैठक के दूसरे दिन ही अपराधी पुलिस को चुनौती दे रहे है.

    चोरिया निवासी राम कुमार साहू PNB मांडर से पांच लाख रुपये निकाल कर गांव जा रहा था.बैंक से पैसा निकालने के बाद उसने पैसे को बाइक की डिक्की में रख दिया था. 
    बैंक से ही लुटेरे उसके पीछे लग गए.राम कुमार पैसा रखने के बाद बाइक खड़ा कर कुछ सामान ले रहा था.तभी दो बाइक सवार लूटेरो ने घटना को अंजाम दिया है.पूरी घटना CCTV में कैद हो गयी है.

    वहीं घटना के बाद मांडर थाना पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news