बोरवेल वाहन की चपेट में आया स्कूटी, दो छात्राओं की मौत


गोड्डा (GODDA) - गोड्डा पीरपैंती मुख्य मार्ग महादेवस्थान के पास बोरवेल गाड़ी और स्कूटी के बीच भीषण टक्कर हो गई. बोरवेल गाड़ी की चपेट में आने से 2 युवती की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बोरवेल गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया.
गोड्डा पीरपैंती मार्ग जाम
एक मृतका अलका सोरेन कुशुमघाटी की रहने वाली बताई जा रही हैं. वहीं अब तक दूसरी युवती की पहचान नहीं हो पाई है. जानकारी के अनुसार दोनों लड़की गोड्डा में रहकर पढ़ाई करती थी. चुनाव छुट्टी में घर आई थी. वापस गोड्डा जा रही थी, इसी दौरान घटना घटी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों ही मृतका को पोस्टमार्टम में भेजे जाने की तैयारी की जा रही है. फिलहाल लोगों द्वारा गोड्डा पीरपैंती मार्ग को जाम करके रखा गया है.
रिपोर्ट : अजीत सिंह, गोड्डा
4+