कोयलांचल में मौसम हुआ सुहाना, लोगों को लू और गर्मी से मिली राहत

    धनबाद(DHANBAD) - लू के थपेड़ों, चिलचिलाती धूप और 41- 42 डिग्री तापमान झेल रहे कोयलांचल में  आज दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला -बदला सा दिखा.  पूरे आसमान में  काले बादल छा गए.  मौसम ठंडा हो गया लेकिन जितनी बारिश की उम्मीद थी ,उतनी बारिश नहीं हुई.  नतीजा है कि उमस बढ़ गई है और कल यह और अधिक बढ़ेगी  ,फिर लोगों को परेशान करेगी, ऐसी संभावना है.  बता दें कि हीटवेव के कारण पिछले कई दिनों से कोयलांचल भीषण गर्मी झेल  रहा है  लेकिन आज हल्की बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट जरूर आई है लेकिन यह गिरावट कितने दिनों तक राहत पहुंचाएगी, यह कहना कठिन है क्योंकि जिस अनुपात में उमस बढ़  रहा है ,लगता है कि कल का दिन परेशानी भरा हो सकता है.

    रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह के साथ प्रकाश ,धनबाद

     

     



    Related News