दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प में एक दर्जन लोग घायल , पत्थरबाजी में कई पुलिस कर्मी भी घायल

    दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प में एक दर्जन लोग घायल , पत्थरबाजी में कई पुलिस कर्मी भी घायल

    पश्चिम चम्पारण(PASHCHIM CHAMPARAN): खबर बेतिया से है जहां दो समुदाय के बीच झड़प में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं जबकि आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. दोनों तरफ से लगभग तीन घण्टे तक पत्थरबाजी भी हुई जिसमें कई लोगों को चोट लगी है. मौके पर पहुंच कर डीएम और एसपी ने हालात को नियंत्रित कर लिया है लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. यह पूरा मामला कालीबाग ओपी क्षेत्र के छावनी मोहल्ले की है जहां बच्चों के बीच शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया और देखते ही देखते पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया. इस झड़प में कालीबाग ओपी प्रभारी का सर फट गया है जिनका ईलाज चल रहा है. एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया कि हालात को नियंत्रित कर लिया गया है. मामले में केस दर्ज कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि पुलिस के तरफ से भी एक केस दर्ज किया जाएगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news