पीएचईडी के अधिकारी गहरी निंद्रा में, सात दिनों से फटे पाइप से बर्बाद हो रहा पेयजल

    पीएचईडी के अधिकारी गहरी निंद्रा में, सात दिनों से फटे पाइप से बर्बाद हो रहा पेयजल

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - मानगो एन एच 33 पर मारूति शो रूम के पास पेयजल स्वच्छता विभाग का पाईप पिछले सात दिनों से फटा है जिससे एक तरफ पानी बर्बाद हो रहा है दूसरी तरफ कई इलाकों में जलापूर्ति ठप हो गई है. लेकिन विभाग उदासीन है.इस वजह से लोग काफी आक्रोशित हैं.आज मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने पेयजल स्वच्छता विभाग के अधिकारियों पर केस दर्ज करने की चेतावनी दी.

    लाखों लीटर पानी बर्बाद

    स्थानीय लोगों ने बताया कि इस भीषण गर्मी में लाखों लीटर पानी सात दिनों से बर्बाद हो रहा है और इधर मानगो की जनता पानी के लिए तरस रही है,लेकिन विभाग के अधिकारी गहरी निंद्रा में सोए हुए हैं. पाईप फटा रहने के कारण जो थोड़ा बहुत पानी सप्लाई हो रहा है वह भी गंदा और बदबूदार है जिस वजह से लोग पानी खरीद कर पी रहे हैं.  स्थानीय लोगों ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में जाकर इसकी शिकायत की पर किसी ने उनकी बातों गंभीरता से नहीं लिया. कुमरुम बस्ती में जाने वाले लोगों को जलजमाव के कारण आधे किलोमीटर घूम के दूसरे रास्ते से जाना पड़ रहा है या फिर घुटने भर पानी में भींग कर वे आवागमन करने को मजबूर हैं. मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने पेयजल स्वच्छता विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी और चेतावनी दी कि पानी की बर्बादी नहीं रोकी गई तो पेयजल विभाग के अधिकारियों के ऊपर मुकदमा दर्ज करवाएंगे और गिरफ्तारी की मांग करेंगे.

    रिपोर्ट : अन्नी अमृता, जमशेदपुर

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news