सिंह मेन्शन और रघुकुल के बीच जारी विवाद में कूदी निरसा विधायक ,कहा - जमसं का निबंधन रद्द करने की साजिश 

    सिंह मेन्शन और रघुकुल के बीच जारी विवाद में कूदी निरसा विधायक ,कहा - जमसं का निबंधन रद्द करने की साजिश

    धनबाद(DHANBAD) - धनबाद के दो मजबूत घरानों का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. जनता मजदूर संघ के निबंधन को लेकर विवाद फिर बढ़ता दिख रहा है. विधायक अर्पणा सेन गुप्ता ने झारखंड के श्रम मंत्री एवं श्रम सचिव को पत्र लिख कहा है कि सत्ता का दुरुपयोग कर जनता मजदूर संघ का निबंधन रद्द करने की साजिश की जा रही है.  विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह की ओर से मामला विधानसभा में उठाया गया था ,सफलता नहीं मिली तो कोर्ट में याचिका दायर की गई है ,जो विचाराधीन है.  

    इसलिए किसी दबाव में जनता मजदूर संघ के निबंधन को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए.  अपर्णा सेनगुप्ता ने 2 पन्नों की चिट्ठी लिखी है, जिसमें कई आरोप लगाए है.  पत्र के साथ उन्होंने विधानसभा में पूर्णिमा नीरज सिंह की ओर से किए गए सवाल और जवाब की प्रति को शामिल किया है.  उक्त पत्र को जनता मजदूर संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम ने जारी किया है. बताया है कि जनता मजदूर संघ के अध्यक्ष रामधीर सिंह को सजायाफ्ता बताकर विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने विधानसभा में सवाल उठाकर जनता मजदूर संघ का निबंधन रद्द करने की मांग की थी.  तारांकित सवाल के तहत  मामला उन्होंने पिछले सत्र मार्च में उठाया था.  25 मार्च 22 को दिए गए लिखित जवाब में सरकार ने लिखा है कि संघ के नाम पर निबंधन होता है, किसी व्यक्ति के नाम से निबंधन नहीं होता ,इसलिए यूनियन का निबंधन रद्द नहीं किया जा सकता. 

     जवाब   की प्रति को सार्वजनिक करते हुए सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि नियम विरुद्ध आरोप लगाकर जनता मजदूर संघ का निबंधन रद्द करने की साजिश हो रही है.  मालूम हो कि काफी लंबे समय से जनता मजदूर संघ को लेकर कुंती सिंह  और बच्चा सिंह के बीच विवाद है.  झारखंड से अभी हाल में कुंती सिंह की ओर से निबंधन कराया गया है.  इसके बाद बच्चा सिंह ने निबंधन के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की है.  इस दौरान विधायक पूर्णिमा नीरज  सिंह ने रामधीर सिंह प्रकरण को लेकर विधानसभा में मामला उठाया था.  जनता मजदूर संघ के उपाध्यक्ष विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने श्रम मंत्री और सचिव को चिट्ठी लिखी है.  



    Related News