पूर्वी सिंहभूम में भी बम्फर वोटिंग जारी, 11 बजे तक 47 फीसदी मतदान

    पूर्वी सिंहभूम में भी बम्फर वोटिंग जारी, 11 बजे तक 47 फीसदी मतदान

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - त्रिस्तरीय पंचायत  चुनाव-2022 के दूसरे चरण में धालभूमगढ़, चाकुलिया एवं बहरागोड़ा के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से मतदान का कार्य शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है. अपने मताधिकार के प्रयोग को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.सबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार देखी जा रही है. सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतज़ाम किए गए हैं जहां पुलिस बलों की तैनाती की गई है. एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नंद किशोर लाल ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था के इंतजाम का जायज़ा लिया. साथ ही मतदाताओं को जागरूक भी किया.

    जिला प्रशासन की ओर से जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे तक मतदान का प्रतिशत

    चाकुलिया-  46.85%

    बहरागोड़ा- 45.08%

    धालभूमगढ़ - 46.04%

    रिपोर्ट : अन्नी अमृता, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news